प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी को केरल के त्रिशूर में एक रैली की थी। इस दौरान कार्यक्रम के लिए बरगद का पेड़ काटा गया। जिसे लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई है। 

BJP Congress Clash. पीएम मोदी की रैली के लिए काटे गए बरगद के पेड़ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हो गया। पुराने बरगद के पेड़ को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। यह रैली केरल के त्रिशूर स्थित थेक्किंकड मैदान पर आयोजित किया गया था। महिला सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में केरल की कई महिला हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुई बीजेपी-कांग्रेस में भिड़ंत

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के करीब आते ही भाजपा कार्यकर्ता फ्लैक्स और अन्य सामान खोलने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि केएसयू ने मोदी के कार्यक्रम स्थल पर गोबर फेंकने की कोशिश की। इस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि वे गोबर नहीं फेंकने देंगे। इसी बात को लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। यूथ कांग्रेस के मुताबिक यह विरोध पुराने बरगद के पेड़ को काटे जाने को लेकर था। वहीं बीजेपी के कार्यक्रम स्थल पर भगवा झंडे, रिबन, गुब्बारे लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का फूलों से स्वागत किया गया और उन्होंने महिला सशक्तिकरण रैली को संबोधित किया।

पीएम मोदी की रैली में पहुंची महिला हस्तियां

त्रिशूर के थेक्किंकडु मैदानम में भारतीय जनता पार्टी के महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में केरल की कई महिला हस्तियों ने भाग लिया। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शोभना ने कहा कि यह उनके जीवन में पहली बार है कि उन्होंने इतनी सारी महिलाओं को एक ही कार्यक्रम में भाग लेते देखा। इस कार्यक्रम में मैरीकुट्टी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सांसद, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की केरल खिलाड़ी मिन्नुमणि, गायिका वैकोम विजयलक्ष्मी और टेक्सटाइल मैग्नेट बीना कन्नन सहित कई महिला हस्तियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें

PM मोदी की त्रिशूर रैली में शामिल हुईं अभिनेत्री शोभना, जानें क्यों सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोल?