केन्द्रीय मंत्री खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल विभाग (Minister of Sports, Youth Affairs) ने पूरे देश में 75 लाख किलो वेस्ट इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा था। 

नई दिल्ली. स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए 1 से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान (Clean India campaign) चल रहा है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल विभाग (Minister of Sports, Youth Affairs) ने पूरे देश में 75 लाख किलो वेस्ट इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा था। तब ये सवाल उठता था कि क्या 75 लाख किलो हो पाएगा? एक महीने से कम समय में 108 लाख किलो से ज़्यादा कूड़ा देशभर से इकट्ठा किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- Corona Virus: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 105.43 करोड़ के पार, जानें देश में महामारी का हाल

देशभर में किए गए 6 लाख कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि इसमें प्रमुखता से प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा हुआ। ये 108 लाख किलो वेस्ट 3,41,000 गांवों और शहरों में से इकट्ठा किया गया, लगभग 6 लाख कार्यक्रम किए गए। देश का युवा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को स्वच्छ, सुंदर और सशक्त बनाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

Scroll to load tweet…

केन्द्रीय मंत्री ने खुद लगाया था झाड़ू
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिष्ठित हुमायूं के मकबरे के परिसर में साफ-सफाई की थी। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान(Clean India campaign) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है, जिसने देश को स्वच्छता का एक संदेश दिया। इसे 2014 से शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़ें- Clean India: मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाया कचरा, 1 महीने में 75 लाख Kg प्लास्टिक Waste बीनने का टार्गेट

कितना है लक्ष्य
मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस पहल के माध्यम से 1 से 31 अक्टूबर 2021 तक 75 लाख किलोग्राम मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। स्वच्छ भारत एक युवा नेतृत्व वाला कार्यक्रम है, जो देशभर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) से जुड़े युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है।