MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Clean India: मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाया कचरा, 1 महीने में 75 लाख Kg प्लास्टिक Waste बीनने का टार्गेट

Clean India: मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाया कचरा, 1 महीने में 75 लाख Kg प्लास्टिक Waste बीनने का टार्गेट

नई दिल्ली. देश में स्वच्छता की एक और अलख जगाने 1 से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान(Clean India campaign) चलाया जा रहा है। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण(Minister of Sports, Youth Affairs) मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिष्ठित(iconic) हुमायूं के मकबरे के परिसर में  साफ-सफाई की। पिछले 10 दिनों में देशभर से 30 लाख किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया है। स्वच्छता अभियान का फोकस प्लास्टिक कचरे पर अधिक है। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 

2 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Oct 12 2021, 01:40 PM IST| Updated : Oct 12 2021, 03:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 12 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में हुमायूँ के मकबरे के परिसर में स्वयंसेवकों के साथ पहुंचे। युवा मामले विभाग की सचिव उषा शर्मा भी मौजूद थीं।
 

26

इस मौके पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करना है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश के बारे में जागरूकता भी पैदा कर रहे हैं। 

36

मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस पहल के माध्यम से 1 से 31 अक्टूबर 2021 तक 75 लाख किलोग्राम मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। 

46

स्वच्छ भारत एक युवा नेतृत्व वाला कार्यक्रम है, जो देशभर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) से जुड़े युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें-लंदन में चल रहा था अच्छा-खासा बिजनेस, लेकिन कैंसर के कारण भारत लौटना पड़ा; यहां 'मटका मैन' के नाम से हुए फेमस

56

राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान(Clean India campaign) में धार्मिक संगठन, शिक्षक, कॉर्पोरेट ग्रुप, टीवी और फिल्म अभिनेता, महिला ग्रुप आदि भी भाग ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-NHRC के स्थापना दिवस पर PM: 'कुछ लोग ह्यूमन राइट्स की आड़ में Politics करके देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे'

66

राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान(Clean India campaign) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है, जिसने देश को स्वच्छता का एक संदेश दिया। इसे 2014 से शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें-Navratri 2021: देवी की बड़ी भक्त है ये मुस्लिम महिला; पति ने 50 साल पहले बनवाया था यह मंदिर

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved