- Home
- News
- CJP Protest: 20 हजार जवान, 7 लेयर की बैरिकेडिंग, मेट्रो-ट्रेन बंद...9 PHOTOS में दिल्ली पुलिस की तैयारी!
CJP Protest: 20 हजार जवान, 7 लेयर की बैरिकेडिंग, मेट्रो-ट्रेन बंद...9 PHOTOS में दिल्ली पुलिस की तैयारी!
CJP के प्रदर्शन से देश की राजधानी दिल्ली सील ! 20 हजार जवान, 7 लेयर की बैरिकेडिंग, 45 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनों पर रोक। आखिर जंतर-मंतर पर ऐसा क्या होने वाला है कि राजधानी में इतनी सख्ती की गई? 9 PHOTOS के साथ जानिए ग्राउंड ज़ीरो के ताज़ा हालात।

दिल्ली में आखिर क्या होने वाला है?
Delhi CJP Protest: 20 जुलाई को हुए पेपर लीक प्रदर्शन का मंज़र अभी लोग भूले भी नहीं थे कि दिल्ली में एक और बड़े बवाल की आहट मिलने लगी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर घेराव का ऐलान कर दिया है। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है, लेकिन माहौल को देखते हुए पूरी राजधानी को छावनी में बदल दिया गया है।

Delhi CJP Protest: 20 हजार से ज्यादा जवान तैनात
- कानून-व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों की बड़ी तैनाती की जा रही है।
- नई दिल्ली जिले में करीब 6,500 सुरक्षाकर्मी रहेंगे।
- पुलिस का फोकस प्रदर्शनकारियों को नई दिल्ली क्षेत्र में पहुंचने से रोकने पर है।
Delhi Metro: 45 स्टेशन बंद, 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
- राजीव चौक, नई दिल्ली, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और पटेल चौक समेत 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे।
- शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं।
nternet Shutdown: 4 KM इलाके में इंटरनेट बंद
- जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं रोकी गई हैं।
- यह प्रतिबंध शुक्रवार रात 10 बजे से लागू किया गया है।
The right to protest must be protected, but so must the right of a city to function safely.
Responsible policing is about balancing both.
#DPUpdates
#PublicSafetyOurPriority https://t.co/Zfwc8xiCwy
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 9, 2026
Jantar Mantar: सात लेयर की बैरिकेडिंग
- जंतर-मंतर की तरफ जाने वाली सड़क पर कम से कम सात स्तर की बैरिकेडिंग की गई है।
- संवेदनशील जगहों पर लाउडस्पीकर से लोगों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी जा रही है।
CCTV Surveillance: 300 से ज्यादा कैमरों से निगरानी
- नई दिल्ली जिले की संवेदनशील जगहों पर 300 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
- अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कैमरों में ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।
Police Body Camera: हर कार्रवाई रिकॉर्ड करने की तैयारी
- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं।
- सैकड़ों फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर भी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रिकॉर्ड करेंगे।
Hotels-Homestays पर भी नजर
- नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के होटल-लॉज की जांच की जा रही है।
- पुलिस ने होटल मैनेजरों, Airbnb होस्ट और प्रॉपर्टी मालिकों से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने को कहा है।
- पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।
किलेबंदी से दिल्ली जाम, CJP का इरादा और पुलिस की अपील
- पुलिस की इस किलेबंदी से राजधानी दिल्ली जाम हो गई है।
- CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का कहना है कि पाबंदियों के बावजूद कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचेंगे।
- वहीं, दिल्ली पुलिस ने एक खुला पत्र जारी कर सभी से शांति और संयम बनाए रखने की भावुक अपील की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

