लॉकडाउन के ऐलान के बाद से दिल्ली से मजदूर लगातार उत्तर प्रदेश और बिहार समेत तमाम राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। ये समस्या विकट होती जा रही है। सरकार की तमाम अपीलों के बाद भी पलायन कम नहीं हो रहा है। शनिवार को लाखों लोग पैदल दिल्ली से उत्तरप्रदेश बॉर्डर की ओर पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली. लॉकडाउन के ऐलान के बाद से दिल्ली से मजदूर लगातार उत्तर प्रदेश और बिहार समेत तमाम राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। ये समस्या विकट होती जा रही है। सरकार की तमाम अपीलों के बाद भी पलायन कम नहीं हो रहा है। शनिवार को लाखों लोग पैदल दिल्ली से उत्तरप्रदेश बॉर्डर की ओर पहुंच गए हैं। अब पलायन कर रहे लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गांव ना जाने की अपील की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल ने ट्वीट किया, कुछ लोग अपने गांव जाने के लिए बेताब हैं। प्रधानमंत्री जी ने अपील की है, जो जहां हैं, वहीं रहे। मेरी भी सभी से अपील है कि अपने गांव ना जाएं। जहां हैं वहीं रहें। क्योंकि भीड़ में आपको कोरोना हो सकता है। 

देशहित में अपने गांव ना जाएं- केजरीवाल
उन्होंने आगे लिखा, यही कोरोना आपके माध्यम से गांव और परिवार कर पहुंचेगा। देश के अलग अलग हिस्सों तक पहुंच जाएगा। उसके बाद देश को इस महामारी से बचाना मुश्किल हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा- मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली सरकार आपके रहने खाने का पूरा इंतजाम किया है। अभी यही देशहित में है कि आप अपने गांव ना जाएं।

लॉकडाउन के बाद से हो रहा पलायन 
पीएम मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। आज लॉकडाउन का 5वां दिन है। लेकिन शहरों से गांव की ओर पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली से लॉकडाउन के पहले ही दिन कुछ मजदूर परिवार उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने गांव के लिए पैदल निकले थे। इसके बाद यह संख्या बढ़ती ही गई। शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 बसों की व्यवस्था की। हालांकि, जैसे ही लोगों को पता चला कि यूपी में गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है यह संख्या लाखों तक पहुंच गई।