October 2025 Events: अक्टूबर 2025 में देश और विदेश में कई बड़े इवेंट होने वाले हैं। इस महीने में खेल, बिजनेस, फिल्म, धर्म और राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोगों के लिए यह महीना काफी खास रहेगा।

October 2025 Events: अक्टूबर 2025 का महीना आने वाला है और इस दौरान देश-विदेश में कई बड़े इवेंट होने वाले हैं। स्पोर्ट्स, बिजनेस, फिल्म, धर्म और राजनीति से जुड़ी गतिविधियों का यह महीना खास रहने वाला है। इस माह में भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण मुकाबले, इंटरनेशनल टूर्नामेंट और मैराथन जैसे खेल आयोजन होंगे। धर्म और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अक्टूबर माह खास है, क्योंकि इस दौरान दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और अन्य त्योहार मनाए जाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी इस महीने कई अहम बैठकों और घोषणाओं की संभावना है। 

1. आज से यूपीआई में होगा बदलाव

 एक अक्टूबर से यूपीआई का पीयर-टू-पीयर कलेक्ट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजैक्शन फीचर बंद हो जाएगा। इसका मकसद ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकना है।

2. अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में जनरल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। 

3. एनपीएस में बदलाव मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क लागू होगा। गैर-सरकारी कर्मचारी अपनी पूरी पेंशन राशि इक्विटी में निवेश कर सकेंगे।

4. ऑनलाइन गेमिंग नियम ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन एक्ट लागू होगा। रियल मनी गेमिंग पर रोक रहेगी।

नेशनल इवेंट्स

7 अक्टूबर: पहला पखवाड़ा

24 अक्टूबर: बिहार एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई

बिहार चुनाव की घोषणा संभव

जम्मू-कश्मीर और पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव

महत्वपूर्ण दिवस

1 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

2 अक्टूबर: दशहरा

5 अक्टूबर: विश्व शिक्षक दिवस

8 अक्टूबर: भारतीय वायु सेना दिवस

9 अक्टूबर: विश्व डाक दिवस

10 अक्टूबर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस

20 अक्टूबर: दिवाली

बिजनेस इवेंट्स

1 अक्टूबर: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक के फैसलों का ऐलान

7-9 अक्टूबर: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट, मुंबई

7-9 अक्टूबर: पार्किंग इंफ्राटेक एक्सपो, दिल्ली

7-9 अक्टूबर: रोड इंफ्राटेक एक्सपो, दिल्ली

जन्मदिन और जयंती

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि

11 अक्टूबर: अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

15 अक्टूबर: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और सरदार वल्लभ भाई पटेल

22 अक्टूबर: अमित शाह का जन्मदिन

पुण्यतिथि

9 अक्टूबर: कांशीराम

30 अक्टूबर: स्वामी दयानंद सरस्वती

31 अक्टूबर: इंदिरा गांधी


यह भी पढ़ें: Rule Changing from 1 October: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर UPI पेमेंट तक होंगे ये बड़े बदलाव

Sports

1 से 12 अक्टूबर: शंघाई मास्टर्स टेनिस

2 से 11 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दो टेस्ट मैचों की सीरीज

5 अक्टूबर तक: वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप, नॉर्वे

5 अक्टूबर तक: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, कोबे

13 से 19 अक्टूबर: बैडमिंटन वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप

21 अक्टूबर से: फ्रेंच ओपन बैडमिंटन, पेरिस

22 से 31 अक्टूबर: एशियन यूथ गेम्स, बहरीन

25 अक्टूबर से: पेरिस मास्टर्स टेनिस, पेरिस

30 अक्टूबर: महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल

31 अक्टूबर: महिला वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

थिएटर रिलीज – 2 अक्टूबर 2025

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी – वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी।

गो गोआ गॉन 2 – सैफ अली खान और कुणाल खेमू की बहुप्रतीक्षित ज़ॉम्बी कॉमेडी का सीक्वल।

31 अक्टूबर – द ताज स्टोरी, परेश रावल अभिनीत (सिनेमा रिलीज)

ओटीटी रिलीज

10 अक्टूबर – कुरुक्षेत्र, विनोद शर्मा (नेटफ्लिक्स)

10 अक्टूबर – द नैना मर्डर केस, कोंकणा सेन शर्मा (जियो सिनेमा/हॉटस्टार)

17 अक्टूबर – लोका चैप्टर 1 चंद्र, कल्याणी प्रियदर्शन (नेटफ्लिक्स)