कन्हैया का मुकाबला वर्तमान सांसद मनोज तिवारी से होगा। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को भी पार्टी ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र में उतारा है। 

Congress Lok Sabha Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। दस कैंडिडेट्स की लिस्ट में कई महत्वपूर्ण चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दिल्ली नार्थ-ईस्ट से प्रत्याशी बनाया है। कन्हैया का मुकाबला वर्तमान सांसद मनोज तिवारी से होगा। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को भी पार्टी ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र में उतारा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

जानिए किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने समझौता में आए दिल्ली के तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने दिल्ली नार्थ-ईस्ट लोकसभा सीट से छात्र नेता कन्हैया कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। कन्हैया कुमार का मुकाबला बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से है। मनोज तिवारी दिल्ली के इकलौते सांसद हैं जिनको बीजेपी ने मौका दिया है। अन्य सभी वर्तमान सांसदों का टिकट भाजपा ने काट दिया। चांदनी चौक से कांग्रेस ने अनुभवी राजनेता जेपी अग्रवाल को मैदान में उतारा है। दिल्ली नार्थ-वेस्ट सीट से कांग्रेस पूर्व एमपी उदित राज को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली की सात सीटों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब के अमृतसर लोकसभा सीट से पार्टी ने गुरजीत सिंह औजला को प्रत्याशी बनाया है। जालंधर सुरक्षित सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ेंगे। फतेहगढ़ साहिब सुरक्षित से अमर सिंह को मैदान में उतारा है। भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे। संगरुर से सुखपाल सिंह खैरा को प्रत्याशी बनाया है। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से डॉ.धर्मवीर गांधी कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। यूपी के इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उज्जवल रेवती रमण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उज्जवल रमण, दिग्गज समाजवादी नेता रेवती रमण सिंह के सुपुत्र हैं।

यह भी पढ़ें:

बीजेपी नेता ने कर्नाटक की महिला मंत्री पर कर दी विवादित टिप्पणी, कहा-नींद नहीं आ रही होगी एक पैग एक्स्ट्रा लें या…