कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे फैजल ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे फैजल ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे ने ट्वीट किया, बड़े दुख के साथ मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे पिता अहमद पटेल का बुधवार देर रात 3.30 बजे निधन हो गया है। करीब एक महीने पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अल्लाह उन्हें जन्नत फरमाए।

पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, अहमद पटेल जी के निधन से दुखी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और समाज की सेवा की। अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाले, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर निधन पर दुख जताया।