मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि भाजपा और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि भाजपा और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंह ने ये बयान मध्यप्रदेश के भिंड में दिया। यहां वे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''एक बात और बताऊं पाकिस्तान की आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं।''<br/><br/>"

भाजपा-संघ की देशभक्ति से दुनिया वाकिफ<br/>पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खबरों में रहने के लिए दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देते हैं। वे और उनकी पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। और जहां तक भाजपा और संघ की बात है, पूरा विश्व हमारी देशभक्ति से वाकिफ है।