कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल ने ट्वीट कर ग्राफ शेयर किए हैं, इसमें दिख रहा है कि लॉकडाउन के चारों फेस में कोरोना के केस बढ़े हैं। राहुल ने इसमें लिखा, बार-बार एक ही पागलपन करते हुए अलग अलग नतीजों की उम्मीद की जा रही है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल ने ट्वीट कर ग्राफ शेयर किए हैं, इसमें दिख रहा है कि लॉकडाउन के चारों फेस में कोरोना के केस बढ़े हैं। राहुल ने इसमें लिखा, बार-बार एक ही पागलपन करते हुए अलग अलग नतीजों की उम्मीद की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


इससे पहले भी साधा था निशाना
राहुल गांधी और कांग्रेस लॉकडाउन के फैसलो कों लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कोरोना के केस बढ़ने को लेकर हमला बोला था। राहुल ने लिखा था, भारत एक गलत रेस को जीतने के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अहंकार और अक्षमता की वजह से भयानक ट्रेजडी हो रही है।

Scroll to load tweet…


भारत में 3 लाख पहुंचे केस
भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। पिछले 10 दिन में करीब 1 लाख मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11,458 केस मिले हैं। वहीं, 386 लोगों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है। भारत में अब कुल केस 308993 लाख पहुंच गए हैं। भारत में अब तक 8884 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में 30 जनवरी को पहला केस मिला था। इसके बाद 18 मई को भारत में 1 लाख मरीज पहुंचे थे। यानी 1 लाख मामले 110 दिनों में मिले थे। लेकिन अब भारत में तेजी से संक्रमण बढ़ा हैं। यहां पिछले 10 दिन में 1 लाख केस मिले हैं।