केंद्र सरकार के श्वेत पत्र के जवाब में कांग्रेस ने ब्लैक पेपर जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा 10 साल में किए गए कामों का हिसाब है।  

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे को मात देने की जंग लड़ रही हैं। केंद्र सरकार इस समय चल रहे संसद के बजट सत्र में श्वेत पत्र लाने जा रही है। इसमें 10 साल पहले रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की गलतियों को बताया जाएगा। इसके जवाब में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 साल के कामों के हिसाब पर ब्लैक पेपर राजी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को इसे जारी किया। इससे पहले केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA सरकार के 10 साल के काम पर श्वेत पत्र लाएगी। इसकी तुलना भाजपा के नेतृत्व वाले NDA सरकार के 10 साल के काम के साथ की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा था लाएंगे श्वेत पत्र

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2014 में मोदी सरकार बनी। इसके बाद के 10 साल में कई संकटों के बाद भी सरकार ने अर्थव्यवस्था को उच्च टिकाऊ विकास पथ पर मजबूती से बनाए रखा। वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी। इसमें यह बताया जाएगा कि 2014 में UPA के 10 साल की सरकार के बाद हम कहां थे और अब कहां हैं। इसका उद्देश्य उन वर्षों के कुप्रबंधन से सबक लेना है।

यह भी पढ़ें- क्या है श्वेत पत्र? एक दिन बढ़ा बजट सत्र, UPA सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन को जनता से सामने लाएगी सरकार

बता दें कि दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। यह इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी संसद सत्र है। बजट सत्र 10 फरवरी को समाप्त होने वाला था। इसे एक दिन आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें- राज्य सभा में पीएम ने ली मल्लिकार्जुन खड़गे पर चुटकी, कहा- कांग्रेस के पतन से नहीं हो रही खुशी