भारत में कोरोना को लेकर बुरी खबर है। भारत दुनिया में ना केवल सबसे संक्रमित चौथा देश बन गया है, बल्कि भारत में केस भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि दो दिन में भारत ने ब्रिटेन, स्पेन को पीछे छोड़ दिया है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना को लेकर बुरी खबर है। भारत दुनिया में ना केवल सबसे संक्रमित चौथा देश बन गया है, बल्कि भारत में केस भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि दो दिन में भारत ने ब्रिटेन, स्पेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत में अगर इसी रफ्तार से केस बढ़े तो भारत अगस्त तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। 

भारत में 4.30% की दर से बढ़ रहे केस
भारत में टॉप 6 देशों में कोरोना केसों के मामले में ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा है। यहां संक्रमितों की संख्या 4.3% तक पहुंच गई है। जबकि ब्राजील में 4.26% की ग्रोथ रेट है। सबसे कम ग्रोथ रेट स्पेन का है। यहां संक्रमितों की संख्या 0.10% की दर से बढ़ रही है। ये आंकड़े WHO यानी, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किए हैं। 

Supreme Court says that delhi hospitals are not giving due care and concern to the bodies KPP


संक्रमित देशों में चौथे नंबर पर भारत
दुनिया के सबसे संक्रमित देशों के मामले में भारत चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां अब तक 20.89 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि ब्राजील में 8 लाख, रूस में 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्राजील में 16 दिन में दोगुने हो रहे केस
ब्राजील कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर है। अब तक 8.05 लाख केस सामने आ चुके हैं। डबलिंग रेट के मामले में ब्राजील सबसे ऊपर है। यहां 16 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। यानी 14 अगस्त तक यहां 1 करोड़ संक्रमित जाएंगे। 

वहीं, भारत में डबलिंग रेट 17 दिन हैं। अगर भारत में केस इसी तरह से बढ़ते रहे तो 21 सितंबर तक भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो जाएगा। 



अमेरिका ने किए सबसे ज्यादा टेस्ट
पूरी दुनिया में टेस्ट के मामले में अमेरिका सबसे आगे है। यहां अब तक 2.3 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, रूस ने अब तक 1.38 करोड़ टेस्ट किए हैं। ब्रिटेन में 62.4 लाख टेस्ट हुए हैं। जबकि भारत में 52 लाख टेस्ट हो चुके हैं।