सार
भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक डेथ रेट के मामले में पीछे चल भारत के लिए एक बुरी खबर है। देश में मंगलवार को कोरोना से 1099 लोगों की मौत हुई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं, यहां तीसरी बार कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 के पार कर गया।
नई दिल्ली. भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक डेथ रेट के मामले में पीछे चल भारत के लिए एक बुरी खबर है। देश में मंगलवार को कोरोना से 1099 लोगों की मौत हुई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं, यहां तीसरी बार कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 के पार कर गया। इससे पहले देश में 13 अगस्त को 1008 लोगों की मौत हुई थी।
देश में अब तक कोरोना के 27.66 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 से अधिक मामले सिर्फ मंगलवार को सामने आए। इससे पहले सोमवार को 53 230 मामले सामने आए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को 7.3 लाख टेस्ट हुए थे, यही वजह थी कि मामले कम सामने आए थे।
अब तक 53 हजार लोग गंवा चुके जान
कोरोना से देश में अब तक 53015 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 1099 की मौत सिर्फ 24 घंटे में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20687 लोगों की जान गई है। वहीं, तमिलनाडु में 6007, आंध्र में 2820, कर्नाटक में 4201, उत्तर प्रदेश में 2585 और दिल्ली में 4226 लोगों की मौत हुई है।
20 लाख से ज्यादा मरीज ठीक
भारत में कोरोना से अब तक 20.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यह राहत की बात है। वहीं, 6.76 लोगों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।
संक्रमित राज्यों का हाल
राज्य | कुल केस | एक्टिव | मौतें |
महाराष्ट्र | 615477 | 156608 | 20687 |
तमिलनाडु | 349654 | 53860 | 6007 |
आंध्र | 306261 | 85130 | 2820 |
कर्नाटक | 240948 | 79782 | 4201 |
उत्तर प्रदेश | 162438 | 50242 | 2585 |