भारत में कोरोना वायरस के अब तक 5,48,318 लाख मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 19,459 नए केस सामने हुए हैं। हालांकि, इस  दौरान 12,010 लोग ठीक हुए हैं। रविवार को भारत में 380 लोगों की मौत हुई है।  

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के अब तक 5,48,318 लाख मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 19,459 नए केस सामने हुए हैं। हालांकि, इस दौरान 12,010 लोग ठीक हुए हैं। रविवार को भारत में 380 लोगों की मौत हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,48,318 हो गए हैं। अब तक महामारी से 16475 लोगों की मौत हो चुकी है। 2,10,120 ऐक्टिव केस हैं और 3,21,723 लोग ठीक हो चुके हैं। 

बेंगलुरु में 5 दिन में दोगुने हुए केस 
बेंगलुरु में 23 जून तक 1556 केस सामने आए थे। 28 जून को ये बढ़कर दोगुने से ज्यादा 3419 हो गए। कर्नाटक में कुल मामलों के 25.92% सिर्फ बेंगलुरु में हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री डॉ सुधाकर के ने कहा, राज्य सरकार कोरोना के मरीजों को अच्छा इलाज मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। 

अब तक 83,98,362 टेस्ट हुए
देश में 28 जून तक 83,98,362 टेस्ट हुए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, रविवार को 1,70,560 लोगों के टेस्ट हुए। 

महाराष्ट्र में सामने आए 5493 मामले
रविवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5493 ममामले सामने आए। हालांकि, राज्य में पिछले 24 घंटे में 2330 मरीज ठीक हुए। दिल्ली में कोरोना के 2889 केस सामने आए। यहां 3300 से ज्यादा मरीज ठीक हुए। तमिलनाडु में 3900 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। 1443 लोग ठीक हुए हैं। गुजरात में 624 केस मिले, वहीं, 391 लोग ठीक हुए हैं। 

भारत में पांच सबसे संक्रमित राज्य

राज्यकेस ठीक हुए मरीजमौतें
महाराष्ट्र164626865757429
दिल्ली83077526072623
तमिलनाडु82275455371079
गुजरात31397228081809
उत्तर प्रदेश2214714808660


दुनिया में 1 करोड़ केस, ठीक हुए 54% मरीज
दुनिया में अब तक कोरोना के 1 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें 55 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 57 हजार लोगों की हालत खराब बताई जा रही है।