पिछले 16 मई से लगातार संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगा हुआ है। इस महीने में सिर्फ 5 से 8 मई तक का दौर ऐसा रहा, जब एक दिन में 4 लाख से ऊपर केस आए। वहीं बाकी दिनों में 3 लाख से अधिक केस आए। लेकिन अब केस 3 लाख से नीचे चले गए हैं। पिछले 24 घंटे में  2.57 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3.57 लाख लोग ठीक हुए। लेकिन असली लड़ाई अभी 'मौत' से है। यह संख्या अभी भी 4000 के करीब जा रही है।

नई दिल्ली. यह अच्छी खबर है कि मई महीने में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 6 दिनों से लगातार नए केस 3 लाख से नीचे आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2.57 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3.57 लाख लोग ठीक हुए। इस महीने में सिर्फ 5 से 8 मई तक का दौर ऐसा रहा, जब एक दिन में 4 लाख से ऊपर केस आए। वहीं बाकी दिनों में 3 लाख से अधिक केस आए। लेकिन अब केस 3 लाख से नीचे चले गए हैं। लेकिन असली लड़ाई अभी 'मौत' से है। यह संख्या अभी भी 4000 के करीब जा रही है। पिछले 24 घंटे में 4194 लोगों की जान गई। इस महीने सबसे कम मौतें 2 मई को(3417) को हुई थीं। इन 21 दिनों में 11 दिन ऐसे रहे हैं, जिनमें मौतों का आंकड़ा 4000 के पार गया।


12 राज्यों में 64% एक्टिव केस
देश में इस समय 29 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं, जिनमें से 64% सिर्फ 12 राज्यों में हैं। ये राज्य हैं-कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश। हालांकि यह अच्छी बात है कि इन राज्यों में रिकवरी तेजी से बढ़ रही है। देश में अब तक 2,62,88,080 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 2,30,63,627 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,66,285 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,64,84,155 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको कोविड टीके की 21 करोड़ से अधिक खुराक (21,33,74,720) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 19,73,61,311 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.60 करोड़ से ज्यादा (1,60,13,409) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा, लगभग 2.67 लाख (2,67,110) खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएंगी।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

 

COVID19 pic.twitter.com/CoRMT8UKiB

Scroll to load tweet…

 

COVID19 pic.twitter.com/SnvaDbEnVu

Scroll to load tweet…