देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अभी भी बना हुआ है। नये केस लगातार 35-40 हजार के आसपास बने हुए हैं। केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल मामलों के आधे से अधिक मिल रहे हैं। मोतें भी यहां सबसे अधिक हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पाया है। पिछले कई दिनों से देश में लगातार 35-40 हजार के करीब नये केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 38 हजार से अधिक नये केस मिले। इनमें सबसे अधिक 13 हजार केरल में, जबकि 9000 महाराष्ट्र में मिले। देश में बीते दिन 500 के करीब मौतें हुईं, जिनमें केरल में 81, जबकि महाराष्ट्र में 180 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5700 के करीब रिकवर हुए, जबकि केरल में 13 हजार के करीब। केरल में इस समय 1.25 लाख एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 1.03 लाख।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 दिनों में 8000 से अधिक मौतें
देश में अब तक 4.14 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 10 दिनों में ही 8174 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि 5 दिनों से मौतों का आंकड़ा लगातार 600 से कम है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों की मौत हुई थी।

यह है देश की मौजूदा स्थिति
देश में अब तक 3.11 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3.03 करोड़ लोग ठीक हुए। इस समय 4.16 लाख एक्टिव केस हैं।

देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 28 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,54,22,256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,63,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,64,81,493 हुआ। 

pic.twitter.com/PH4vWHICpt

Scroll to load tweet…