भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) 15 जून को पाकिस्तान और भारत के गुजरात राज्य से लगे समुद्र तट से टकरा सकता है।

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department ) ने रविवार को बताया कि बेहद भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित है। यह उत्तर की ओर 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके अगले 6 घंटों के दौरान अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तेज होने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय के उत्तर की ओर बढ़ने और 15 जून को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पाकिस्तान और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ तटों तक पहुंचने की संभावना है। तूफान का असर पाकिस्तान में भी होगा। भारत ने ट्वीट कर बताया कि चक्रवात बिपरजॉय रविवार को मुंबई से करीब 600 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 530 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम और कराची से 830 किमी दक्षिण में है। इसके आगे और तेज होने की संभावना है। 15 जून को यह पाकिस्तान और भारत के गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ तट पर पहुंच सकता है।"

Scroll to load tweet…

चक्रवात बिपरजॉय के चलते कराची में 'रेड अलर्ट' जारी

IMD ने बताया कि अगले 6 घंटों के दौरान बिपरजॉय के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। चक्रवात बिपरजॉय के चलते पाकिस्तान के कराची पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है। जहाजों और बंदरगाह सुविधाओं की सुरक्षा के लिए 'आपातकालीन दिशानिर्देश' जारी किए गए हैं। जहाजों को पानी में जाने से रोका गया है। कराची पोर्ट ट्रस्ट ने कहा है कि 25 समुद्री मील से तेज रफ्तार से हवा बहने के चलते शिपिंग गतिविधियों को रोका गया है। हवा की गति 35 समुद्री मील से ऊपर रहने पर मालवाहक जहाजों की आवाजाही निलंबित रहेगी।

कराची पोर्ट ट्रस्ट ने जहाजों से संपर्क करने के लिए दो इमरजेंसी रेडियो फ्रीक्वेंसी जारी की है। इसके साथ ही कहा गया है कि तूफान के प्रभाव को देखते हुए रात के समय जहाजों की आवाजाही निलंबित रहेगी। ट्रस्ट ने अधिकारियों को हार्बर क्राफ्ट को चौकी में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।