शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करेंगे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया था कि CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं जनवरी या फरवरी में नहीं होंगी। 

नई दिल्ली. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करेंगे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया था कि CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं जनवरी या फरवरी में नहीं होंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया था कि कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जनवरी या फरवरी में परीक्षाएं संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा, वैसे हर साल 15 फरवरी से मार्च मध्य तक ये परीक्षाएं होती थीं। 

Scroll to load tweet…


तारीखों पर विचार की जरूरत
उन्होंने कहा था, ''फरवरी के बाद हम परीक्षा कब करवाएंगे इसपर हमें और विचार विमर्श करने की जरूरत पड़ेगी। कोई अपडेट होता है तो हम आगे देंगे। इससे पहले CBSE ने एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि CBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं को अंतिम रूप देना अभी बाकी है।