पुलिस ने पड़ताल में पाया कि कार के अंदर से डॉक्टर की एक लाइसेंसी पिस्टल मिली है। मृतक डॉक्टर का नाम ओमप्रकाश कुकरेजा (62) है। दूसरी डेडबॉडी उसकी महिला मित्र सुदीप्ता मुखर्जी (55) का है। 

नई दिल्ली. दिल्ली में मंगलवार को एक कार के अंदर दो शव मिले। दोनों शव खून से सने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शव एक डॉक्टर और उसकी दोस्त का थे। दोनों की मौत गोली लगने की वजह से हुई, लेकिन गोली किसने मारी, इसकी पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर के सिर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों शवों को देखकर लग रहा है कि पहले डॉक्टर ने महिला को गोली मारी फिर खुद को गोली मार जान दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार के अदर से मिली लाइसेंसी पिस्टल
पुलिस ने पड़ताल में पाया कि कार के अंदर से डॉक्टर की एक लाइसेंसी पिस्टल मिली है। मृतक डॉक्टर का नाम ओमप्रकाश कुकरेजा (62) है। दूसरी डेडबॉडी उसकी महिला मित्र सुदीप्ता मुखर्जी (55) का है। 

Scroll to load tweet…

लव अफेयर का एंगल सामने आ रहा
पुलिस के मुताबिक सुदीप्ता रोहिणी में ही निर्वाण नाम का नर्सिंग होम चलाती थी। वहीं पर ओमप्रकाश कुकरेजा डॉक्टर था। पुलिस के मुताबिक दोनों का लव अफेयर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुदीप्ता दबाव बना रही थी कि ओमप्रकाश उससे शादी करे। ओमप्रकाश की शादी हो चुकी थी, उसकी पत्नी दिव्यांग है। पुलिस मामले को सुसाइड एंगल से देख रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।