दिल्ली में लिव-इन पार्टनर के साथ रहने वाली एक और महिला की हत्या हुई है। मनप्रीत ने अपने साथ रह रही रेखा रानी की हत्या कर दी और पंजाब भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड (shraddha murder case) के बाद दिल्ली में एक और लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी गई। प्रेमी ने साथ रह रही प्रेमिका के चेहरे और गले पर चाकू मारा। हत्या के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनप्रीत रेखा के साथ दिल्ली के गणेश नगर में रहता था। आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर रेखा रानी की हत्या की। मनप्रीत हिस्ट्रीशीटर है। वह रेखा की हत्या के बाद पंजाब भाग गया था। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने उसे पंजाब से पकड़ा। वह हत्या और अपहरण के कई मामलों में आरोपी है। 

2015 से मनप्रीत के साथ रह रही थी रेखा 
मनप्रीत 2015 से रेखा के साथ रह रहा था। 2006 में उसकी शादी हुई थी। पत्नी से उसके दो बेटे हैं। दिल्ली में रहकर मनप्रीत सेकेंड हैंड कार खरीद-बिक्री का काम करता है। रेखा के साथ उसकी 16 साल की बेटी भी रहती थी। मनप्रीत ने रेखा की हत्या 1 दिसंबर को की। 

यह भी पढ़ें- खुद जन्नत में 72 हूरों की चाहत, पर बहन-मौसी के लिए बहुत शर्मनाक सोचता था, बीकॉम स्टूडेंट रहे आतंकी की कहानी

उसने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर रेखा की बेटी को दिया। खाना खाने के बाद वह सो गई। इसके बाद मनप्रीत ने चाकू मारकर रेखा की हत्या कर दी और घर को बाहर से बंद कर भाग गया। शुक्रवार दोपहर को पुलिस को रेखा की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद तिलक नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के गेट पर ताला लगा था। पुलिस के जवान ताला तोड़कर अंदर गए तो देखा कि रेखा का शव पड़ा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का Live Video आया सामने, फिल्मी स्टाइल में मारी 24 गोलियां, पूरा शरीर किया छलनी