गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े हुए हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचाकर रखा हुआ है। इसी दैरान मर्डर का लाइव वीडियो आया सामने, जहां बदमाश गोलिया चलाते हुए नजर आ रहे हैं। कोचिंग ड्रेस पहनकर आए बदमाशओं ने राजू को मारने के लिए फिल्मी स्टाइल में मारी 24 गोलियां चलाईं।

सीकर (राजस्थान). सीकर में बुधवार सुबह उद्योग नगर थाना इलाके में हुए राजू ठेहट मर्डर के बारे में पुलिस अफसर जानकारी जुटाने में लग गए हैं। जिस जगह पिपराली कस्बे में यह मर्डर किया गया है वहां पर दर्जनों कोचिंग संस्थान है। राजू अपने भाई के हॉस्टल के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां पर चार हमलावर आए। उन चारों ने आते ही राजू का नाम लेकर उसे बोला, जैसे ही उन लोगों ने गन निकाली राजू अंदर भागने लगा। लेकिन उसे दरवाजे पर ही चारों हलमावरों ने करीब 24 से ज्यादा गोलियां मारी और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी एक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। एक अन्य व्यक्ति की भी इस गोलीकांड में मौत हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोचिंग ड्रेस पहनकर हत्या करने आए थे किलर
पुलिस ने तुरंत इस घटना का सीसीटीवी निकलवाया तो पता चला कि चार लड़के जिनकी उम्र करीब बीस से पच्चीस साल की है उन लड़कों ने ये हत्या कर डाली। इस हत्याकांड के बाद से पूरे सीकर में बवाल मचा हुआ है। जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से भी अफसरों की एक टीम सीकर के लिए रवाना हो रही है। उधर फिलहाल परिजनों की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। सीकर एसपी ने बताया कि फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जो लड़के सीसीटीवी में दिख रहे हैं वे लड़के तलाश किए जा रहे हैं। वे एक कोचिंग की शर्ट पहने दिख रहे हैं। उन कोचिंग संचालक से भी बातचीत की जा रही है। अब पुलिस अफसरों का कहना है कि सबसे पहले शव को पोस्टमार्टम कराने पर फोकस है।

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का लाइव वीडियो

यह भी पढ़ें-राजस्थान के सबसे बड़े गैंगस्टर राजू ठेहट का दिनदहाड़े मर्डर, घर के बाहर भून डाला...सीकर के सारे रास्ते बंद