भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्रिया, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर सब बंद हैं। ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई रिक्शा जैसी सेवाएं भी बंद हैं। इसके चलते ड्राइवर बेरोजगार हो गए हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्रिया, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर सब बंद हैं। ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई रिक्शा जैसी सेवाएं भी बंद हैं। इसके चलते ड्राइवर बेरोजगार हो गए हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अब दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ड्राइवरों की समस्या को देखते हुए नई पहल शुरू की है। सरकार ने ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई रिक्शा चलाने वालों को 5000 रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, मैक्सी कैब, इको फ्रेंडली सेवा, ई रिक्शा और स्कूल वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। यह मदद एक बार दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने पहले भी इस योजना को शुरू करने के संकेत दिए थे।

भारत में कोरोना की स्थिति?
भारत में कोरोना के 7900 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 253 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 815 लोग ठीक हुए हैं। माना जा रहा है कि भारत सरकार राज्य सरकारों की सिफारिश पर लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा सकती है। 

दिल्ली में भी बढ़ रहे संक्रमण के मामले
दिल्ली में संक्रमण के 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 लोग ठीक हो चुके हैं।