संजय सिंह को अक्टूबर 2023 में ईडी ने अरेस्ट किया था। आप सांसद तिहाड़ जेल में हैं।

Delhi Liquor Policy case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार की जांच कर रही ईडी ने आप नेता संजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। शनिवार को ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आप नेता संजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर किया। संजय सिंह को अक्टूबर 2023 में ईडी ने अरेस्ट किया था। आप सांसद तिहाड़ जेल में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

60 पेज का आरोप पत्र दायर

ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ 60 पेज का आरोप पत्र दायर किया। ईडी द्वारा दायर चार्जशीट सप्लीमेंट्री है।

अक्टूबर में अरेस्ट किए गए थे संजय सिंह

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को अक्टूबर में अरेस्ट किया गया था। संजय सिंह पर आरोपी से सरकारी गवाह बने व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने आरोप लगाया था। दिनेश अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद के आवास पर दो किश्तों में दो करोड़ रुपये नकद देने का आरोप लगाया था। हालांकि, संजय सिंह ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कथित तौर पर जिस अवधि में नकदी दी गई वह अगस्त 2021 और अप्रैल 2022 के बीच थी।