दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 घंटे में 153mm बारिश हुई है। 1982 के बाद यह एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द हो गई है। 

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में 24 घंटे में (सुबह 8:30 बजे तक) 153mm बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 1982 के बाद यह एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। बारिश के चलते सड़कों, पार्कों और निचले इलाकों में जलजमाव हुआ है। इसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रविवार को मिलने वाला ऑफ रद्द कर दिया है। उन्होंने ग्राउंड पर उतरकर काम करने का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले 10 जुलाई 2003 को दिल्ली में एक दिन में 133.4 mm बारिश हुई थी। एक दिन में सबसे अधिक बारिश 266.2 mm 21 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुई थी। मौसम विभाग ने मध्यम बारिश की चेतावनी देते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

श्रीनिवासपुरी प्राइवेट कॉलोनी में सड़क बनी नदी

दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़क पार्क, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गए हैं। गुरुग्राम में भी कई इलाकों में जलभराव हुआ है। दिल्ली श्रीनिवासपुरी प्राइवेट कॉलोनी में नाला फटने से सड़क पर नदी बहने जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Scroll to load tweet…

दिल्ली में अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को समस्या वाले क्षेत्रों का निरीक्षण जाने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार के मेयर और मंत्रियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Updates:भारी बारिश से दिल्ली पानी-पानी, जम्मू-कश्मीर के पोशाना नदी में बह गए सेना के दो जवान

दरअसल, रविवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से दिल्ली के आवासीय और वाणिज्यिक इलाकों में तबाही मची है। सड़कों पर पानी भर गया और नालियां उफन गईं हैं। इससे बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। घंटों तक यातायात बाधित रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।