मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह भी ठंड का कहर जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 29 ट्रेनें अपने तय समय से दो से नौ घंटे तक की देरी से चली रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। वहीं वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)