- Home
- National News
- Delhi Flood: उफनाती यमुना ने मुश्किल में डाली दिल्लीवालों की जिंदगी, 10 PHOTOS में देखें कैसे हैं भयावह हालात?
Delhi Flood: उफनाती यमुना ने मुश्किल में डाली दिल्लीवालों की जिंदगी, 10 PHOTOS में देखें कैसे हैं भयावह हालात?
Delhi Flood Situation. लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों को अपनी चपेट में ले चुका है और लोगों की जान पर बन आई है। दिल्ली बाढ़ की भयानक तस्वीरें डराने वाली है।

दिल्ली में टूटा 1978 के बाढ़ का रिकॉर्ड
दिल्ली में बुधवार दोपहर यमुना का जलस्तर 1978 में आए बाढ़ से भी ऊपर निकल गया। 1978 में दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.49 तक ही था लेकिन 12 जुलाई 2023 को यह 207.55 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इमरजेंसी मीटिंग बुलानी पड़ी।
दिल्ली के निचले इलाकों में मचा हड़कंप
यमुना का पानी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। हजारों एकड़ जमीन यमुना की बाढ़ में समा गई है। इन इलाकों में रहने वालों को प्रशासन बाहर निकालने की कोशिशों में लगा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से कई समस्याएं आ रही हैं।
दिल्ली सीएम ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ के भयावह हालात को देखते हुए आपातकालीन मीटिंग बुलाई है। इसके साथ ही दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्थानीय लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा और उन्हें बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाने से रोका जा रहा है।
12 जुलाई को यमुना का रौद्र रुप दिखा
12 जुलाई 2023 यानि बुधवार की सुबह 4 बजे ही यमुना का जलस्तर 207 मीटर को पार गया था और दोपहर 1 बजे तक यह 207.55 मीटर तक पहुंच गया। इतना जलस्तर तो 1978 की बाढ़ में नहीं था। यही वजह है कि दिल्ली में लोगों की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है।
आवागमन प्रभावित- कई ट्रेनों पर असर
दिल्ली के यमुना पुल से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर भी बाढ़ के पानी का बुरा असर पड़ा है। साथ ही दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। अंदर की सड़कों पर भी लबालब पानी भरा हुआ है।
यमुना का जलस्तर बढ़ने की अलर्ट जारी
दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने बताया है कि अभी यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा क्योंकि यमुना बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा। साथ ही बारिश भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंच सकता है।
बाढ़ के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार
यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद जहां सीएम केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, वहीं पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार है। हम नियमित रुप से यमुना के पानी को मॉनीटर कर रहे हैं। बांध को टूटने से बचाने की कोशिश जारी है।
जानवर भी बाढ़ से बचाव की मुद्रा में हैं
दिल्ली में बाढ़ के भयानक हालात ऐसे हैं कि आदमी तो आदमी जानवर भी बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक सांप किस तरह से पानी से बचने की कोशिश कर रहा है। हजारों जानवरों ने रिहायशी इलाकों में पनाह ढूंढा है, जिसने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
1978 में आई थी दिल्ली में भयंकर बाढ़
1978 की बात करें तो उस वक्त हथिनीकुंड बैराज से करीब 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसकी वजह से दिल्ली में भयंकर बाढ़ आ गई थी। 2013 में बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था तब यमुना का जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच पाया था लेकिन अब यह 207.55 मीटर से ऊपर है।
दिल्ली के इन इलाकों में हालात मुश्किल हुए
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से कश्मीरी गेट, रिंग रोड के पास मठ बाजार में पूरी तरह से पानी घुस चुका है। यहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लोगों की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है और रोजमर्रा की जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.