- Home
- National News
- PHOTOS: डेनमार्क के शाही जोड़े ने किया ताज का दीदार, आगरा का किला देखने भी पहुंचे डेनिश क्राउन
PHOTOS: डेनमार्क के शाही जोड़े ने किया ताज का दीदार, आगरा का किला देखने भी पहुंचे डेनिश क्राउन
डेनमार्क के प्रिंस आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ रविवार 26 जनवरी को 4 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस दौरान प्रिंस और प्रिंसेस आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। डेनमार्क के शाही जोड़े का स्वागत करने के लिए लोक कलाकारों ने खास प्रस्तुति दी।

डेनमार्क के प्रिंस आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ रविवार सुबह 10.40 बजे आगरा एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद शाही जोड़ा ताज महल देखने पहुंचा।
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने ताजमहल के ठीक सामने बेंच पर बैठकर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचाई। दोनों ताज महल की खूबसूरती की तारीफ करते हुए भी नजर आए।
शाही जोड़े ने ताज महल में काफी लंबा वक्त बिताया। इस दौरान दोनों ताजमहल की खूबसूरती को निहारते रहे। साथ ही ताज के आसपास की खूबसूरती का भी दीदार किया।
प्रिंस और प्रिंसेस के ताज महल पहुंचने से पहले ही यहां की सिक्योरिटी काफी टाइट कर दी गई थी।
ताजमहल देखने के बाद डेनमार्क का शाही जोड़ा पास ही स्थित आगरा का किला देखने भी पहुंचा।
बता दें कि भारत यात्रा के दौरान डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। यात्रा के दौरान कपल चेन्नई का दौरा भी करेगा।
ये भी देखें :
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.