दो शिष्याओं से रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को हरियाणा सरकार ने 40 दिन का पैरोल दिया है। वह पैरोल पर तीन महीने से जेल से बाहर है।

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim) पर राज्य सरकार की कृपा बनी हुई है। उसे शुक्रवार को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई। जेल की सजा काट रहा राम रहीम इन दिनों पैरोल पर बाहर है। कोर्ट ने उसे अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप करने का दोषी पाया था और 20 साल जेल की सजा दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने बताया कि राम रहीम को 40 दिन का पैरोल नियमानुसार दिया गया है। राम रहीम की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। 14 अक्टूबर को जेल से बाहर आने के बाद वह उत्तर प्रदेश में स्थिति अपने बरनावा आश्रम गया था। हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की पैरोल याचिका पर कहा था कि उन्होंने 40 दिनों के पैरोल के लिए आवेदन दायर किया था। इसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।

पैरोल के दौरान किए थे ऑनलाइन सत्संग
सूत्रों के अनुसार डेरा प्रमुख 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल के दौरान राम रहीम ने बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए थे। इनमें से कुछ में हरियाणा के भाजपा नेता भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- WFI अध्यक्ष बृजभूषण पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए IOA ने बनाई समिति, खेल मंत्री से मिलने पहुंचे एथलीट

राम रहीम को खुब मिल रहा पैरोल
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा राम रहीम को पैरोल का खूब लाभ दिया जा रहा है। वह तीन महीने से जेल से बाहर है। अक्टूबर में पैरोल पर वह बाहर आया था। इससे पहले जून में एक महीने के पैरोल पर जेल से बाहर आया था। 7 फरवरी 2022 को डेरा प्रमुख तीन सप्ताह के पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

यह भी पढ़ें- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने LAC पर लद्दाख के पास तैनात जवानों की बात, देखा लड़ाई के लिए है कितनी तैयारी