संसद का बजट सत्र चल रहा है। वहीं, दोनों सदनों में किसान आंदोलन को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। शुक्रवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस खून की खेती कर सकती है। वहीं, इस पर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा हमेशा दंगे कराना चाहती है। 

नई दिल्ली. संसद का बजट सत्र चल रहा है। वहीं, दोनों सदनों में किसान आंदोलन को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। शुक्रवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस खून की खेती कर सकती है। वहीं, इस पर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा हमेशा दंगे कराना चाहती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिग्विजय सिंह ने कहा, जो गोधरा में हुआ, वो पानी की खेती थी या खून की। उन्होंने कहा, भाजपा हमेशा से नफरत और अहिंसा की राजनीति करती आई है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलती आई है। 

ओवैसी-मोदी के बीच अच्छी दोस्ती- सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा, अगर ये सांप्रदायिक दंगे कराएंगे, तभी इन्हें फायदा होगा। यही वजह है कि असदुद्दीन ओवैसी और नरेंद्र मोदी के बीच अच्छी दोस्ती है।

नरेंद्र तोमर ने साधा था निशाना
इससे पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में किसानों को लेकर सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकती।

तोमर ने कहा, मैंने यह स्पष्ट कहा कि यदि सरकार संशोधन करने के लिए तैयार है तो इसका मतलब यह नहीं है कि कृषि कानूनों में कोई समस्या है। एक विशेष राज्य के लोग गलत सूचना देते हैं।