मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भगवा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा पहनकर दुष्कर्म हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं।  

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भगवा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा पहनकर दुष्कर्म हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिग्विजय सिंह भोपाल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या यही हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी कभी माफ नहीं करेगा। 

Scroll to load tweet…

स्वामी चिन्मयानंद पर था दिग्विजय सिंह का निशाना
दिग्विजय जिस कार्यक्रम में पहुंचे थे, वहां साधु-संतों के हितों, गाय की रक्षा, नदियों के संरक्षण, मंदिरों की भूमि का पट्टा संबंधित विषयों पर चर्चा हो रही थी। दिग्विजय सिंह ने कहा, एक व्यक्ति परिवार छोड़कर साधु बनता है, धर्म का आचरण करता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होता है, लेकिन आज लोग भगवा पहनकर चूरन बेच रहे हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह का इशारा स्वामी चिन्मयानंद की ओर था। चिन्मयानंद पर हाल ही में एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वता संज्ञान लिया है।

गैर मुसलमान आईएसआई के लिए कर रहे जासूसी
यह पहला मौका नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ने इस तरह का बयान दिया। इससे पहले हाल ही में उन्होंने भाजपा और बजरंग दल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा था, ''एक बात और बताऊं पाकिस्तान की आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं।''