DMDK नेता विजयकांत की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

चेन्नई। DMDK नेता और एक्टर कैप्टन विजयकांत नहीं रहे। 71 साल की उम्र में कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई है। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। विजयकांत को सांस लेने में परेशानी होने पर हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनका इलाज चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में चल रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हॉस्पिटल ने बयान जारी कर DMDK नेता की मौत की पुष्टि की है। अस्पताल ने कहा, “कैप्टन विजयकांत को निमोनिया के चलते भर्ती किया गया था। वह वेंटिलेटरी सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के सबसे अच्छे प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।” 

मंगलवार को विजयकांत हुए थे अस्पताल में भर्ती
DMDK ने बयान जारी कर बताया था कि मंगलवार को विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस समय, पार्टी ने कहा था कि विजयकांत स्वस्थ थे और टेस्ट के बाद घर लौट आएंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह पार्टी ने कहा कि विजयकांत का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

विजयकांत को पहले से थी सांस संबंधी बीमारी

विजयकांत को इससे पहले इसी साल नवंबर में बीमार होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 20 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उनकी सांस संबंधी बीमारी का इलाज किया गया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली तक पहुंचा कोरोना के JN.1 वेरिएंट का संक्रमण, मिला पहला मरीज, पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 109

154 फिल्मों में विजयकांत ने किया था काम

विजयकांत सफल एक्टर थे। उन्होंने 154 फिल्मों में काम किया था। इसके बाद राजनीति में प्रवेश किया और DMDK की स्थापना की। वह विरुधाचलम और ऋषिवंडियम सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। 2011 से 2016 तक उनका राजनीतिक करियर चरम पर था। वह तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने थे।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: 60% कन्नड़ नियम के समर्थन में भाजपा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- बेंगलुरु नहीं इंग्लैंड