कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डॉ संजय सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। अब बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे। संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं और गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

नई दिल्ली. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डॉ संजय सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। अब बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे। संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं और गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में वे सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


क्या बोले इस्तीफे के बाद
संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा- ''मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व में जीरो है। मैं 'सबका साथ सबका विकास' के कारण मोदी का समर्थन करता हूं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा- पार्टी अभी अतीत में है। उसे अपने भविष्य का पता नहीं है।आज पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। मैं भी उनके साथ हूँ। मैं बुधवार को बीजेपी ज्वाइन करूंगा। मैंने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।''

Scroll to load tweet…

कार्यकाल खत्म होने में बचा था एक साल

संजय सिंह कार्यकाल अभी एक साल बचा हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया। इससे पहले संजय सिंह ने कांग्रेस से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। इससे पहले उन्होंने राममंदिर आंदोलन के समय कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद राहुल गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी को दोबारा ज्वाइन कर लिया था।

जानें कौन है संजय सिंह

संजय सिंह 1998 में अमेठी संसदीय सीट से सासंद चुने गए थे। उन्होंने कैप्टन सतीश शर्मा को हराया था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे संजय सिंह। राहुल गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 2009 में सुल्तानपुर से कांग्रेस के सांसद चुने गए थे। अमेठी से उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह बीजेपी से विधायक हैं। संजय सिंह को कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा था।