Ed summons Abhishek banarjee : सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में जहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानें चलाती है, वहां संचालित एक रैकेट द्वारा कई वर्षों में अवैध रूप से खनन किया गया कोयला कई हजार करोड़ रुपए में का ब्लैक मार्केट में बेचा गया है। 

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek banarjee) और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी (Rujira banarjee) को अगले हफ्ते यहां दिल्ली में एक कोयला घोटाले (Coal scam) के सिलसिले में फिर से तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने अभिषेक को 21 मार्च को मामले की जांच कर रही टीम के सामने पेश होने को कहा है, जबकि उनकी पत्नी को 22 मार्च को तलब किया गया है। अभिषेक को पहले भी ईडी ने मामले के सिलसिले में तलब किया था और वह दिल्ली में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोर्ट ने राहत देने से किया इंकार 
अभिषेक और उनकी पत्नी ने पिछले साल सितंबर में एजेंसी द्वारा जारी समन के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi high court) का रुख किया था, जिसे 11 मार्च को खारिज कर दिया गया था। 11 मार्च को जस्टिस रजनीश भटनागर की पीठ ने अभिषेक और उनकी पत्नी को राहत देने से इंकार कर दिया था। अभिषेक और उनकी पत्नी ने इस आधार पर राहत मांगी थी कि वे बंगाल के निवासी हैं।

पिछले साल 8 घंटे तक हुई थी पूछताछ 
धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) मामले में ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ईडी का अधिकार क्षेत्र किसी विशेष क्षेत्र या पुलिस स्टेशन तक सीमित नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने अभिषेक और उनकी पत्नी को समन जारी किया है। कोयला घोटाले के सिलसिले में पिछले साल 6 सितंबर को अभिषेक से 8 घंटे तक दिल्ली में पूछताछ की गई थी। 

यह भी पढ़ें कांग्रेस का ट्वीट- भाजपा ने लोकतंत्र हैक किया, लोग बोले- अपनी पार्टी देखें, जिसे गांधी परिवार ने हैक कर रखा है

करोड़ों का अवैध कोयला ब्लैक मार्केट में बेचा गया 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कोयला तस्करी मामले में जांच शुरू की और ईडी ने इसके समानांतर जांच शुरू कर दी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में जहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानें चलाती है, वहां संचालित एक रैकेट द्वारा कई वर्षों में अवैध रूप से खनन किया गया कोयला कई हजार करोड़ रुपए में का ब्लैक मार्केट में बेचा गया है। पिछले साल 21 फरवरी को सीबीआई की एक टीम ने अभिषेक के घर का दौरा किया और कोयला घोटाले में संबंध को लेकर उनकी पत्नी रुजिरा और उनकी भाभी मेनका गंभीर को तलब किया था। रुजिरा से पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने कहा कि वे उसके जवाब से संतुष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें The Kashmir Files: आमिर खान की PK और बंगाल हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर आक्रोश, पढ़िए कुछ कमेंट्स