Eid Holiday Cancel: हरियाणा में इस साल ईद के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी, क्योंकि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने एक नया नोटिफिकेशन जारी कर ईद की छुट्टी रद्द कर दी है। 

Eid Holiday Cancel: हरियाणा में इस साल ईद के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने एक नया नोटिफिकेशन जारी कर ईद की छुट्टी को रद्द कर दिया है। सरकार ने ईद को गजेटेड हॉलीडे की सूची से हटा कर इसे रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे घोषित किया है, यानी अब यह छुट्टी वैकल्पिक होगी और सरकारी दफ्तरों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा। इस फैसले ने राज्य में चर्चा का माहौल बना दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईद की छुट्टी कैंसिल

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने इस फैसले का कारण बताया है कि इस साल ईद 31 मार्च को है। इससे पहले 30 मार्च को रविवार है। इस दिन सारे स्कूल,कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा 31 मार्च वित्तीय वर्ष 2024-25 का आखिरी दिन है जिसे फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग डे के रूप में जाना जाता है। इस दिन सरकारी विभागों में वित्तीय कार्यों और हिसाब-किताब को निपटाना जरूरी होता है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ईद की छुट्टी को रद्द करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: Yogi पर बरसे स्टालिन तो अन्नामलाई ने दिया जवाब- ‘आप एक बहरुपिये हैं’

नोटिफिकेशन में क्या कहा गया?

नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से कहा गया है, "चूंकि सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को छुट्टियां हैं, और 31 मार्च (सोमवार) को वित्तीय वर्ष का क्लोजिंग डे होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।"