चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में एक दिन 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 4 अक्टूबर को नामांकन भरने की आखिरी तारीख।

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में एक ही दिन 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 4 अक्टूबर को नामांकन भरने की आखिरी तारीख। 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी उम्मदीवार 28 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता है।

दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू

- दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को ही होंगे। 

- महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई। अब दोनों राज्यों में कोई नई घोषणाएं नहीं की जा सकती हैं।

- चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ वोटर हैं और हरियाणा में 1 करोड़ 28 लाख वोटर्स हैं।


#WATCH Election Commision briefs media on Maharashtra & Haryana state Assembly elections https://t.co/dNLVpeI2aw

Scroll to load tweet…

- चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील अरोड़ा मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 2 और 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। 

- आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को 30 दिन में हिसाब देना होगा। चुनाव में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। 

- महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटें हैं। इन राज्यों में अक्टूबर 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे और 19 अक्‍टूबर को चुनावी नतीजों का ऐलान हुआ था।