जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। वहीं सेना का एक जवान घायल है। सुरक्षा बलों को जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने कुलान इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। वहीं सेना का एक जवान घायल है। सुरक्षा बलों को जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने कुलान इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेना का एक जवान घायल
एक अधिकारी के अनुसार, तलाशी के दौरान, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने कहा कि सेना का एक जवान भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन जारी है।

Scroll to load tweet…