पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को राज्यसभा की अग्रिम पंक्ति की सीट से सबसे अंतिम लाइन की सीट पर भेजा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उन्हें व्हीलचेयर से आने-जाने में सुविधा हो।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की सीट को बदल दिया गया है। मनमोहन सिंह राज्यसभा में पहली पंक्ति में बैठते थे। अब उनके आखिरी लाइन में बैठने की व्यवस्था की गई है। ऐसा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए किया गया है। खराब स्वास्थ्य के चलते मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार व्हीलचेयर से राज्यसभा आने-जाने में सुविधा हो इसके लिए उन्हें आखिरी लाइन में सीट दिया गया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह अब राज्यसभा की अगली पंक्ति की सीटों पर बैठेंगे। ऐसा माना जा रहा था कि संसद के पिछले सत्र में कांग्रेस सीटों को बदलेगी, लेकिन पार्टी ने बजट सत्र में ऐसा करने का फैसला किया।

व्हीलचेयर से आने-जाने में सुविधा के लिए बदली गई सीट

मनमोहन सिंह 90 साल के हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार व्हीलचेयर से राज्यसभा आने-जाने में सुविधा के लिए उन्हें अंतिम लाइन में सीट अलॉट किया गया है। इससे वह व्हीलचेयर से अपने सीट के करीब तक जाने में सुविधा होगी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अगली पंक्ति की सीट पर बने रहेंगे। उनके बगल में सदन के उपसभापति हरिवंश बैठते हैं।

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 78 विभागों में खाली हैं 9.79 लाख पद, रोजगार मेला से युवाओं को मिल रही नौकरी

भाजपा ने भी किया बदलाव

विपक्ष की अगली पंक्ति की बाकी सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा (जेडीएस), संजय सिंह (आप), प्रेम चंद गुप्ता (राजद), डेरेक ओ'ब्रायन (टीएमसी), के केशव राव (बीआरएस) और तिरुचि शिवा (डीएमके) बैठते हैं। वहीं, भाजपा ने अंतिम पंक्तियों में बैठने की व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए हैं। पार्टी ने आगे की पंक्ति में बैठने वालों में कोई बदलाव नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 2019 के बाद से PM नरेंद्र मोदी ने 21 बार की विदेश यात्रा, जानें कितना हुआ खर्च