असम में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार एक बार फिर बीजेपी की सरकार यहां बनती दिख रही है। 

नई दिल्ली. असम में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। पोल के नतीजों के मुताबिक, एक बार फिर भाजपा की सरकार यहां बनती दिख रही है। अगर ऐसा होता है, तो भाजपा असम में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। 140 सीटों वाले असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था। नतीजे 2 मई को आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्जिट पोल क्या कहते हैं....

असम : कुल सीटें- 140, बहुमत- 71

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, असम में भाजपा को 75-85 सीटें, कांग्रेस को 40-50 जबकि अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाते दिख रही हैं। 

चाणक्य-न्यूज 24 के मुताबिक, असम में भाजपा को 70 ± 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 56 ± 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में असम में एनडीए को 58-71, यूपीए को 53-66 और अन्य को 0-5 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

रिपब्लिक-CNX के मुताबिक, असम में भाजपा को 74-84 सीटें, कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है।


असम में तीन चरणों में हुआ चुनाव

चरणसीटें
पहला 47
दूसरा39
तीसरा40


2016 में भाजपा ने बनाई थी सरकार

पार्टी सीटें वोट प्रतिशत
भाजपा60 29.8 प्रतिशत
कांग्रेस 2631.3 प्रतिशत
एजीपी14 20.1 प्रतिशत
एआईयूडीएफ1313.2 प्रतिशत
बीओपीएफ 12 4 प्रतिशत
निर्दलीय111.2 प्रतिशत