शहर के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं।

हैदराबाद. ‘हिंदू संगठन’ के संस्थापक ने शुक्रवार को बालीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के खिलाफ संशोधित नागरिकता अधिनियम के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शहर के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सईदाबाद पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास ने बताया कि शिकायत मिली है और तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि इस बारे में कानूनी राय ली जा रही है कि इस शिकायत पर कोई मामला बनता है या नहीं।

Scroll to load tweet…

वकील ने आरोप लगाया कि बालीवुड अभिनेता ने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसके अनुसार इस अधिनियम में मुसलमानों, दलितों, ट्रांसजेंडर अनिश्वरवादी और बिना कागजात वाले लोगों को जेल में डाल दिया जाएगा या फिर शिविरों में भेज दिया जाएगा।

Scroll to load tweet…

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)