उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग लग गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 मवेशी भी जलकर मारे गए। बताया जा रहा है कि आग जंगली इलाके के 62 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली है। इसके अलावा उन्होंने आग पर काबू के लिए केंद्र से टीमें भेजने का भी आश्वासन दिया है। 

देहरादून. उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग लग गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 मवेशी भी जलकर मारे गए। बताया जा रहा है कि आग जंगली इलाके के 62 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली है। इसके अलावा उन्होंने आग पर काबू के लिए केंद्र से टीमें भेजने का भी आश्वासन दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तराखंड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 964 जगहों पर आग लगी है। कुल 7 जानवरों, और 4 लोगों की जलकर मौत हुई है। 2 लोग घायल हैं। मौसम सरकार के लिए चुनौती बन रहा है। मैं और मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम हेलिकॉप्टर से आग को बुझाने की कोशिश भी करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार की जोर से बताया गया है कि 62 हेक्टेयर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से आग लगी है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 जानवर भी जलकर मारे गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए 12 हजार गार्ड लगाए गए हैं। 

शाह ने की सीएम से बात
अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने आग की जानकारी लेने के लिए सीएम तीरथ सिंह रावत से बात की है। इतना ही नहीं आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमें और हेलिकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

Scroll to load tweet…


सीएम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
वहीं, उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने जंगल में लगी आग को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के उपाय करने के लिए कहा है।