Firozabad Lok Sabha Sabha Election 2024: सपा ने यूपी की फिरोजाबाद सीट पर अक्षय यादव (Akshaya Yadav) ने भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह (Vishwadeep Singh) को 89582 वोटोंं से हरा दिया है। 

Firozabad Lok Sabha Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए सपा ने यूपी की फिरोजाबाद सीट पर अक्षय यादव (Akshaya Yadav) को टिकट दिया, जबकि भाजपा ने यहां से ठाकुर विश्वदीप सिंह (Vishwadeep Singh) और बसपा ने चौधरी बशीर (Chowdhary Basheer) को प्रत्याशी बनाया था। प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव यहां से लीड कर रहे हैं। बीजेपी कैंडिडेट ठाकुर विश्वदीप सिंह पीछे चल रहे हैं। सपा के अक्षय यादव ने करीब एक लाख वोटो से जीत दर्ज की हैं। अक्षय यादव 542865 को वोट मिले हैं। बीजेपी के विश्वदीप सिंह को 89582 वोटों से पीछे छोड़ दिया। बसपा के चौधरी बशीर को 52338 वोट मिले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- SP ने 2024 में फिरोजाबाद सीट पर अक्षय यादव को टिकट दिया है।

- फिरोजाबाद चुनाव 2019 में भाजपा कैंडीडेट डॉ. चन्द्र सेन जादौन बने थे विनर

- डॉ. चन्द्र सेन जादौन के पास 2019 चुनाव में कुल 4 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी थी

- 2014 में फिरोजाबाद सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार में गई थी

- सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने 2014 में जीत दर्ज की थी, प्रॉपर्टी थी 10 करोड़

- सपा नेता अखिलेश यादव को 2009 में फिरोजाबाद की जनता ने दिया आर्शीवाद

- 2009 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के पास कुल प्रॉपर्टी 4 करोड़ थी

- 2004 में यह सीट सपा की थी, जनता ने राम जी लाल सुमन को बनाया किंग

- राम जी लाल सुमन ने 2004 में अपनी संपत्ती 42 लाख शो की थी, केस 2 था

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में फिरोजाबाद संसदीय सीट पर 1790510 वोटर थे, जबकि 2014 में 1636738 मतदाता थे। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. चंद्र सेन जादोन को जनता ने 495819 वोट देकर 2019 में अपना सांसद चुना था उन्होंने सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को मात्र 28781 वोट से हराया था। अक्षय यादव को 467038 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में फिरोजाबाद सीट पर साइकिल चली थी। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव 534583 वोट हासिल करके सांसद की कुर्सी पर विराजमान हुए थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को हराया था। उन्हें 420524 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट