पूर्वोत्तर के मेघालय, नगालैंड, और त्रिपुरा के चुनावी परिणाम सामने आ गए हैं। पहली बार नगालैंड से कोई महिला विधायक चुनी गई है।

डेस्क. पूर्वोत्तर के मेघालय, नगालैंड, और त्रिपुरा के चुनावी परिणाम सामने आ गए हैं। पहली बार नगालैंड से कोई महिला विधायक चुनी गई है। इसमें एनडीपीपी पार्टी की उम्मीदवार हेकानी जखालु ने दीमापुर-3 सीट से जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। वह पहली महिला हैं, जो नगालैंड से चुनाव जीती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितने वोटों से जीतीं
हेकानी जखालु दीमापुर-3 विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही थीं। उन्होंने इस सीट से 1536 वोटों से जीत दर्ज की। उनके LJP यानी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के कैंडिडेट एजेतो झिमोमी को हराया है।

हेकानी ने USA से की पढ़ाई
हेकानी जखालू ने अमेरिका से पढ़ाई की है। वह सबसे ज्यादा पढ़े लिखे उम्मीदवारों में से एक है। उन्होंने कानून की डिग्री ली है। इसके अलावा उनके पास 6 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

पहली बार कोई महिला विधायक
नगालैंड में अबतक 14 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। करीबन 183 उम्मीदवार नगालैंड के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 183 में से सिर्फ 4 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले साल नगालैंड से 2 महिलाएं संसद बन चुकी हैं।