पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब दिनों दिन उनकी स्थिति और बिगड़ती जा रही है। यह जानकारी आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से दी गई है। 84 साल के प्रणब दा की 10 अगस्त को ब्रेन की सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर ब्लड का क्लॉट हटाया था। वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।

नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब दिनों दिन उनकी स्थिति और बिगड़ती जा रही है। यह जानकारी आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से दी गई है। 84 साल के प्रणब दा की 10 अगस्त को ब्रेन की सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर ब्लड का क्लॉट हटाया था। वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्मी हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते सेप्टिक शॉक में हैं। एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। वे डीप कोमा में और वेंटिलेटर पर हैं।

Scroll to load tweet…

2019 में मिला भारत रत्न
 प्रणब मुखर्जी 84 साल के हैं। वे 2012-17 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति सक्रिय राजनीति से सन्यास ले चुके हैं। 2019 में प्रणब मुखर्जी को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।