दिल्ली के नए उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन नाराज हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं माने। जाते-जाते उन्होंने उप राज्यपाल से इस मामले की शिकायत करने की बात भी कही।

नई दिल्ली। दिल्ली के नए उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना का शपथ ग्रहण समारोह 26 मई को हुआ। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिससे पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह भड़क गए। इसके बाद हर्षवर्धन सिंह नाराज होकर वहां से चले गए। कुछ लोगों ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की लेकिन वो एक नहीं माने। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल अनिल बैजल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नए एलजी के रूप में विनय कुमार सक्सेना को शपथ दिलाई गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर क्या है पूरा मामला : 
दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, जब वो कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक की व्यवस्था नहीं थी। इस पर वो नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़ चले गए। शपथ ग्रहण समारोह को छोड़कर जाते वक्त हर्षवर्धन ने नाराजगी भरे लहजे में कहा- यहां संसद सदस्यों के लिए सीट तक का इंतजाम नहीं किया गया है। इसके बाद वो अपनी गाड़ी की ओर बढ़े और वहां से निकल गए। जाते-जाते उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बारे में उप राज्यपाल सक्सेना से बात करूंगा।

दिल्ली के लोकल गार्जियन की तरह काम करूंगा : 
बता दें कि दिल्ली के नए उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन संघी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे। शपथ के बाद नए उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने कहा- मैं दिल्ली में एक लोकल गार्जियन की तरह काम करूंगा न कि उप राज्यपाल की हैसियत से। मैं आपसे वादा करता हूं कि मुझे आप लोग राजभवन से ज्यादा सड़कों पर देखेंगे। 

अनिल बैजल ने अचानक दे दिया था इस्तीफा : 
बता दें कि विनय सक्सेना से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) अनिल बैजल थे। हालांकि, उन्होंने 18 मई को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि अनिल बैजल 2016 में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए गए थे। वो 5 साल और 4 महीने तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद 23 मई को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन रहे विनय सक्सेना को इस पद के लिए चुना गया था। उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था।

ये भी देखें: 

Anil Baijal Resign:कौन हैं अनिल बैजल जिन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

बुलडोजर के खिलाफ ये क्या बोल गए केजरीवाल, 80% दिल्ली में अतिक्रमण, 63 लाख घरों को बताया अवैध