राष्ट्रपति के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी सेल्फी शेयर कर भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस (Republic Day celebrations) की शुभकामनाएं दीं हैं।

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (French President Emmanuel Macron) इस साल गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day celebrations) के मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी सेल्फी शेयर कर मैक्रॉन ने शुक्रवार को भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

इमैनुएल मैक्रॉन ने गणतंत्र दिवस परेड का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट किया, "यह फ्रांस के लिए एक बड़ा सम्मान है। धन्यवाद, भारत।"

Scroll to load tweet…

जयपुर में हुआ था मैक्रॉन का शानदार स्वागत
मैक्रॉन गुरुवार को जयपुर पहुंचे थे। उनका जोरदार स्वागत किया गया था। पीएम मोदी ने मैक्रॉन के साथ रोड शो किया था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। जुलाई 2023 में नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर फ्रांस गए थे। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल हो गए हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध प्रगाढ़ हैं। भारत ने अपनी वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे। नौसेना के लिए भी 26 राफेल एम विमान खरीदे जाने हैं।

यह छठी बार है (किसी भी देश के लिए सबसे अधिक) कि कोई फ्रांसीसी नेता भारत के सबसे बड़े औपचारिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। यह परंपरा 1976 में राष्ट्रपति जैक्स शिराक के साथ शुरू हुई। इसके बाद 1980 में वालेरी गिस्कार्ड डी'एस्टेंग, 2008 में निकोलस सरकोजी और 2016 में फ्रेंकोइस ओलांद गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बने थे।

यह भी पढ़ें- जयपुर में इमैनुएल मैक्रां-पीएम मोदी ने की चाय पर चर्चा, यूपीआई से किया पेमेंट-Watch Video

बैस्टिल डे परेड के मुख्य अतिथि थे पीएम मोदी

जुलाई 2023 में आयोजित फ्रांस के बैस्टिल डे परेड के मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी थे। परेड में 269 सदस्यीय भारतीय त्रि-सेवा दल ने भाग लिया। फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें- एमानुएल मैक्रों ने भारतीय स्टूडेंट्स को दिया रिपब्लिक डे गिफ्ट, जानें किस सुविधा का किया ऐलान