भारतीय लोकतंत्र के लिए बीता सप्ताह बेहद अहम रहा। इस दौरान जिन तारीखों को इतिहास रचे गए उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास नाता था।

नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के लिए बीता सप्ताह बेहद अहम रहा। नए संसद भवन में कामकाज शुरू होने से लेकर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने का बिल संसद से पास किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान जिन तारीखों को इतिहास रचे गए उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास नाता था। नए संसद भवन में 17 सितंबर को उपराष्ट्रपति ने झंडा फहराया। इस दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन था। इसके बाद 18 सितंबर से नए संसद भवन में कार्यवाही की शुरुआत हुई। इस दिन गणेश चतुर्थी का पावन अवसर था।

20 सितंबर को लोकसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया गया। इस दिन ऋषि पंचमी और वकील साहब की जयंती भी थी। पीएम वकील साहब का बहुत सम्मान करते हैं। 21 सितंबर को राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया गया। इस दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था।