प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार 7 अक्टूबर को चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20 वीं साल में प्रवेश कर लिया है। वे 2001 से 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2014 से अब तक प्रधानमंत्री हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में पीएम ने राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर अपनी अहम भूमिका निभाई है।

एशियानेट डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार 7 अक्टूबर को चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20 वीं साल में प्रवेश कर लिया है। वे 2001 से 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2014 से अब तक प्रधानमंत्री हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में पीएम ने राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर अपनी अहम भूमिका निभाई है। नरेंद्र मोदी ने 2 दशक पहले 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। तब से लगातार वह देश में किसी न किसी चुनी गई सरकार के मुखिया रहे हैं। मोदी ने पहले गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व किया और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। तस्वीरों में देखते हैं मोदी का सीएम से पीएम तक का सफर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


7 अक्टूबर 2001 पीएम मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 


मुख्यमंत्री रहते पीएम मोदी अकसर विकास कार्यों का जायजा लेने यूं ही पहुंच जाते थे।


पीएम मोदी ने 2012 में अहमदाबाद में साबरमती नदी में वोटिंग की शुरुआत की। 


2013 में राजनाथ सिंह के पार्टी अध्यक्ष रहते नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया था।


2014 में पहली बार राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते मोदी। 


2019 में पीएम मोदी ने एनडीए में सहयोगी पार्टियों के नेताओं की उपस्थिति में बनारस से पर्चा भरा था।


2019 में दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते पीएम मोदी। 


महाबलीपुरम के बीच पर पिछले साल पीएम मोदी इस तरह सफाई करते हुए नजर आए थे। 


अमेरिका के टेक्सास में पीएम मोदी ने 2019 में हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसमें बड़ी संख्या में भारतवंशी पहुंचे थे। 


वैश्विक महामारी कोरोना में दुनियाभर में पीएम मोदी की छवि मजबूत नेता के तौर पर प्रकट हुई। 


पीएम मोदी के एक आह्वान पर पूरे देश ने कोरोना वॉरियर्स का उत्साहवर्धन दीप जलाकर किया। 


15 जून को गलवान झड़प के बाद पीएम मोदी अचानक 3 जुलाई को लद्दाख दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने घायल जवानों का उत्साहवर्धन किया था। 


5 अगस्त को पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए। 

मोदी गुजरात के 4 बार सीएम रहे

पीएम मोदी गुजरात राज्य से चार बार मुख्यमंत्री रहे। पहली बार उन्होंने केशुभाई पटेल की जगह 7 अक्टूबर 2001 को मुख्यमंत्री पद संभाला था। इसके बाद 22 दिसंबर 2002 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 22 मई 2014 तक वे लगातार 12 साल 227 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे। गुजरात में यह किसी एक मुख्यमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी के नाम था, वे करीब 6 साल तक राज्य के सीएम रहे थे।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी का तोड़ा था रिकॉर्ड

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के 14वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। फिर 30 मई 2019 को वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। अब तक वह कुल 6 साल 131 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। वह सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान वे कुल 6 साल दो महीने और 19 दिन तक इस पद पर रहे। हाल ही में 15 अगस्त को लाल किले पर मोदी ने 7वीं बार झंडा फहराकर अटलजी से आगे निकल गए थे। अटल जी ने लाल किले 6 बार झंडा फहराया था। 



कार्यकाल में सिर्फ तीन पूर्व पीएम से पीछे हैं मोदी 

प्रधानमंत्री के रूप में मोदी से लंबा कार्यकाल अब सिर्फ तीन लोगों के नाम है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह। तीनों नेता कांग्रेस पार्टी से थे। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम है। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन तक प्रधानमंत्री रहे। दूसरे नंबर पर उनकी बेटी इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा दो हिस्से में कुल 15 साल 11 महीने 17 दिन प्रधानमंत्री रहीं। तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह हैं। मनमोहन लगातार 10 साल चार दिन तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे।

मोदी सरकार के देश के लिए 8 बड़े काम

2014 में जनधन योजना शुरू की।
2016 में डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत भीम ऐप लॉन्च किया।
2016 मे नोटबंदी की।
2017 में जीएसटी लागू करवाया।
2018 में आयुष्मान भारत योजना ले आए।
2019 में तीन तलाक कानून लाए।
2019 में कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटवाया।
2020 में राम मंदिर की नींव रखी।