केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसे मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों से जोड़ते हुए कहा कि यह नए भारत में हो रहे परिवर्तन की कहानी है।

Morgan Stanley report on Indian economy: भारतीय अर्थव्यवस्था में दस बड़े सकारात्मक बदलावों को बताने वाली मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट को लेकर भारत सरकार ने खुशी जाहिर की है। केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसे मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों से जोड़ते हुए कहा कि यह नए भारत में हो रहे परिवर्तन की कहानी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह 9 साल में पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

क्या कहा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने?

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत स्कैम, भ्रष्टाचार से ग्रस्त,नाजुर्क अर्थव्यवस्था वाले कांग्रेस शासन से बिल्कुल अलग है। 2004-2014 वाले कांग्रेस शासन से अलग। मॉर्गन स्टेनली एक वैश्विक बैंक ने पिछले #9YearsOfPMModi में भारत के परिवर्तन के बारे में लिखा है।

क्या है मॉर्गन स्टैनली रिपोर्ट में?

मॉर्गन स्टैनली की ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट भारत के भविष्य पॉजिटीव तरीके से प्रोजेक्ट करती है। विनिर्माण, निर्यात, खपत और मुद्रास्फीति की संख्या का दृढ़ रखरखाव कुछ ऐसे क्षेत्र जिनमें मॉर्गन स्टैनली का निष्कर्ष है कि भारत मजबूत सफलता प्राप्त कर सकता है। 2013 के बाद पिछले 10 वर्ष की छोटी अवधि में भारत ने मैक्रो मार्केट में पॉजिटीव रिजल्ट दिए हैं, जिसकी वजह से यह विश्व अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना चुका है।