प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई।

नई दिल्ली. नया साल किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई। किसान परिवारों को अब तब किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि दी जा चुकी है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री भी उपस्थित थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे पहले वैष्णादेवी हादसे पर बोले मोदी
सबसे पहले तो मैं माता वैष्णो देवी परिसर में हुए दुःखद हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने भगदड़ में अपनों को खोया है, जो घायल हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है। मेरी लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा जी से भी बात हुई है। राहत के काम का, घायलों के उपचार का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

2022 में गति और तेज करना है
मोदी ने कहा-किसानों के बैंक खातों में 20 हजार करोड़ रूपये ट्रांसफर किये गए हैं। वर्ष 2022 में हमें अपनी गति को और तेज करना है। कोरोना की चुनौतियां हैं, लेकिन कोरोना भारत की रफ्तार नहीं रोक सकता है। भारत पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना से भी लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों को भी पूरा करेगा। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की गति को नई धार देने वाला है।

मेक इन इंडिया पर कहा
मेक इन इंडिया को नए आयाम देते हुए देश ने चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं लागू की है। क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का भी लक्ष्य दुनिया के सामने रखा है। आज भारत हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में lead ले रहा है।

सेना में बेटियां
2021 में भारत ने अपने सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया। 2021 में भारत ने नेशनल डिफेंस एकेडमी के द्वार भी महिलाओं के लिए खोल दिए हैं। 2021 में भारत ने बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल यानि बेटों के बराबर करने का भी प्रयास शुरू किया।

UPI के बारे में कहा
2021 में भारत ने करीब-करीब 70 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन सिर्फ UPI से किया है। आज भारत में 50 हजार से ज्यादा स्टार्ट-अप्स काम कर रहे हैं। इनमें से 10 हजार से ज्यादा स्टार्ट्स अप्स तो पिछले 6 महीने में बने हैं। आज हमारी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8% से भी ज्यादा है। भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आया है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। GST कलेक्शन में भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं।

भारतीय शक्ति
कितने ही लोग देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं, देश को बना रहे हैं। ये काम पहले भी करते थे, लेकिन इन्हें पहचान देने का काम अभी हुआ है। हर भारतीय की शक्ति आज सामूहिक रूप में परिवर्तित होकर देश के विकास को नई गति और नई ऊर्जा दे रही है।

बिना बिचौलिए, बिना कमीशन
हर बार हर किस्त समय से, हर साल हजारों करोड़ रुपये का ट्रांसफर बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी कमीशन के। पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि भारत में अजस भी हो सकता है। देश के अन्नदाता को समर्पित आज का ये कार्यक्रम इसी का एक उदाहरण है। पीएम किसान सम्मान निधि भारत के किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी है।

केमिकल मुक्त खेती की बात
मोदी ने कहा-फसलों के अवशेष हों, पराली हो, ऐसी हर चीज से भी किसानों को पैसे मिलें इसके लिए भी प्रयास शुरू किए गए हैं। कृषि अवशेषों से बायोफ्यूल बनाने के लिए देश भर में सैंकड़ो नए यूनिट्स लगाये जा रहे हैं। हमारी धरती को बंजर होने से बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती। इसलिए बीते वर्ष में देश ने एक और दूरदर्शी प्रयास शुरू किया है। ये प्रयास है- नैचुरल फ़ार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती का।

https://t.co/3ul7xgixVm

Scroll to load tweet…

हर साल किसानों को मिलते हैं 6000 रुपए
जमीनी स्तर के किसानों को आर्थिक मजबूती देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 जनवरी, 2022 को दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की किस्त जारी की। पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, जो 4-महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना में किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी की, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एफपीओ के साथ बातचीत की और राष्ट्र को संबोधित भी किया।

लाभार्थियों के खाते में 10वीं किस्त जमा होने के बाद, स्थिति जांचने के लिए नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप 1: पीएम किसान 10वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

स्टेप2: होम पेज पर मौजूद 'Beneficiary Status' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: विकल्पों में से किसी एक का चयन करें - आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर।

स्टेप 4: चयनित विकल्प चुनने के बाद, 'Get Data' पर क्लिक करें।

पीएम किसान मोबाइल एप्लिकेशन कैसे डाउनलोड करें:

स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या लिंक- https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक करें।

स्टेप 2: होमपेज के दाईं ओर उपलब्ध फार्मर्स कॉर्नर से 'डाउनलोड PMKISAN मोबाइल ऐप' पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जो आपको Google Play store पर रीडायरेक्ट करेगा। वहां से आप सीधे अपने फोन पर ऐप डाउनलोड करने के लिए इंस्टॉल बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
उपभोक्ताओं की शिकायतों के जल्द समाधान के लिए केंद्र सरकार ने आयोगों के क्षेत्र अधिकार किए तय
Save Tiger: देश में 6% की रेट से बढ़ रहे बाघ; हर साल 98 की मौत, सरकार ने मीडिया की रिपोर्ट को गलत बताया
Exclusive Photos: पीएम मोदी के 21 यादगार फोटो, कभी आशीर्वाद लिया तो कभी हौसला बढ़ाते नजर आए