28 जनवरी 2021 को कैलिफोर्निया के डेविस शहर के सेंट्रल पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की। यह मूर्ति 2016 में भारत सरकार ने डेविस शहर को उपहार में दी थी। भारत सरकार ने इस दुर्भावनापूर्ण और घृणित कार्य की कड़ी निंदा की है। 

नई दिल्ली. 28 जनवरी 2021 को कैलिफोर्निया के डेविस शहर के सेंट्रल पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की। यह मूर्ति 2016 में भारत सरकार ने डेविस शहर को उपहार में दी थी। भारत सरकार ने इस दुर्भावनापूर्ण और घृणित कार्य की कड़ी निंदा की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत ने कार्रवाई की मांग की
वाशिंगटन डीसी में भारत के दूतावास ने इस मामले की जांच के लिए अमेरिकी राज्य विभाग के सामने मामला उठाया है। इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। 

डेविस के मेयर ने कहा- जांच शुरू
इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अलग से डेविस शहर के स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के सामने मामला उठाया, जिसके बाद जांच शुरू की गई। 

डेविस के मेयर ने इस घटना पर गहरा अफसोस जताया और बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय भारतीय सामुदायिक संगठनों ने तोड़फोड़ की निंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने मैसेज दिया है कि तोड़फोड़ की ऐसी घटना स्वीकार्य नहीं है।